फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने भारत-पाक से संयम बरतने को कहा, चीन भी टेंशन में

Sat, 01 Oct 2016 05:37 AM IST
एजेंसी/ यूनाइटेड नेशंस
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर तनाव के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के शीर्ष सहयोगी ने भारत एवं पाकिस्तान से संयम बरतने और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मतभेद सुलझाने को कहा है। नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकवादियों के सात ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर बान की मून के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने के मद्देनजर ‘गहरी चिंता के साथ स्थिति पर निस्संदेह नजर रख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘भारत एवं पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह संघर्ष विराम उल्लंघनों के बारे में जानता हैं और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में है।’

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भारत एवं पाकिस्तान की सरकारों से ‘संयम बरतने’ की अपील की है।
विज्ञापन

भारत, पाक के बीच तनाव से चिंतित: चीन

- फोटो : file photo
चीन ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच ‘लगातार हो रहे टकराव और तनाव’ को लेकर चिंता जताई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शेउंग ने शुक्रवार को कहा, ‘भारत और पाकिस्तान का साझा पड़ोसी और दोस्त होने के नाते हम भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार हो रहे टकराव और तनाव को लेकर चिंतित हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और तनाव को बढ़ाने वाली गतिविधियां नहीं करने का अनुरोध करते हैं।’ उन्होंने कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष बातचीत और परामर्श के जरिए अपने मतभेदों का उचित समाधान निकाल लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें