फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन चोर, अब तक की सबसे बड़ी चोरी को अंजाम दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चोर कहा है। ट्रंप ने चीन को अपनी मुद्रा का अवमूल्यन करने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी चोरी है। अमेरिका की कंपनियां इसका सामना नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन


अपने बेलाग बोलों से विवाद का केंद्र बनने वाले ट्रंप को चीन की नीति रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा है कि चीन ने अमेरिका के साथ जो किया है, उसे देखते हुए वह अब तक के सबसे बड़े चोरों में से एक है।

वह अमेरिका के साथ जो कर रहा है, उसे ऐसा करते रहने की इजाजत नहीं दे सकते। ट्रंप के मुताबिक, ‘देश अपनी मुद्रा का अवमूल्यन कर हमें मार रहे हैं और हमारी कंपनियां इसका सामना नहीं कर सकतीं। जापान का उदाहरण सामने है। उसने येन का मूल्य गिरा दिया।
विज्ञापन


इसकी वजह से ट्रैक्टर कंपनी कैटरपिलर को जापानी कंपनी कोमात्सु से कड़ी टक्कर मिल रही है। चीन ने भी अपनी मुद्रा का अवमूल्यन कर हमारे साथ जो किया वह अविश्वसनीय है। किसी को नहीं लगा था कि वह दोबारा ऐसा करेंगे लेकिन चार महीने पहले उन्होंने 20 साल का सबसे बड़ा अवमूल्यन किया। अब वह ऐसा फिर से करने जा रहे हैं।’

ट्रंप ने चेताया है कि वह चीन से अमेरिका आने वाले सामानों पर 40 से 45 प्रतिशत का टैरिफ लगाएंगे।  उन्होंने वर्तमान व्यापार समझौते को असफल बताते हुए कहा कि ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

अमेरिका में ट्रंप की उम्मीदवारी सबसे मजबूत

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल चर्चित रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं। रायटर्स-इपसॉस के सर्वे में ट्रंप को अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और टेक्सास से अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज से 20 अंकों से ज्यादा की बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि एक और सर्वे में ट्रंप क्रूज से पिछड़ते भी नजर आ रहे हैं।

साउथ कैरोलिना में शनिवार को होने वाले प्राइमरी चुनाव से पहले आए रायटर्स-इपसॉस के सर्वे में ट्रंप सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। अरबपति व्यवसायी ट्रंप को अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों के बीच 40 फीसदी समर्थन हासिल हुआ है। जबकि क्रूज को 17 फीसदी वोट मिले हैं।

वहीं फ्लोरिडा से सीनेटर मार्को रूबियो को 11 फीसदी और रिटायर्ड न्यूरोसर्जन बेन कार्सन को दस फीसदी और फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर रहे जेब बुश को महज आठ फीसदी ही समर्थन मिला है। इस बढ़त से आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के  चुनाव में ट्रंप की दावेदारी पक्की मानी जा रही है। वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल और एबीसी न्यूज के साझा सर्वे में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों की दौड़ में क्रूज को 28 फीसदी जबकि अब तक शीर्ष दावेदार माने जा रहे ट्रंप को 26 फीसदी मत मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें