अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए दावेदारी पेश कर रहे रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति अपना रुख बदल दिया है।
पिछले महीने ही भारत की प्रशंसा करने वाले ट्रंप ने भारत और चीन पर अमेरिका से नौकरियां छीनने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह यहां से नौकरियां वापस अमेरिका लेकर जाएंगे।
पिछले महीने ही ट्रंप ने कहा था कि भारत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं है। हालांकि रविवार को अपने सुर बदलते हुए उन्होंने भारत पर अमेरिकियों की नौकरी छीनने का आरोप लगाया।