फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने मांगी यूजर्स डिटेल, ट्विटर ने सरकार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 08 Apr 2017 08:02 AM IST
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर ने अमेरिकी सरकार द्वारा मांगी गई कुछ यूजर्स की जानकारी मुहैया कराने से इंकार कर दिया। साथ ही इस सोशल साइट ने सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर कर इस पर अदालत से समर्थन भी मांगा है। दर्असल, इसके पीछे  ट्रंप प्रशासन दलील दे रहा है कि ये यूजर्स असहमति व्यक्त करने वाले संघीय कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


ट्विटर ने दायर मुकदमे में खुलासा किया है कि गृह सुरक्षा विभाग और अमेरिका सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ने उसके  ‘एट एलटीयूएससीआईसी’ अकाउंट चलाने वाले यूजर की जानकारी मांगी थी। अकाउंट संचालक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की लगातार आलोचना कर रहा है।

यह मुकदमा इस बात का संकेत है कि सरकारी जानकारी को लीक करने वालों को पकड़ने के लिए सोशल नेटवर्क और अमेरिकी प्रशासन के बीच यह लड़ाई लंबी चल सकती है। यह ट्विटर अकाउंट कथित तौर पर गृह सुरक्षा विभाग की अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा इकाई के एक या कई मौजूदा कर्मचारी चला रहे हैं।
विज्ञापन


यह हैंडलों में से एक है जो ट्रंप के जनवरी में राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद बनाए गए हैं। इन हैंडलों ने कई बार ऐसे डेटा को प्रकाशित किया है, जिसे नया प्रशासन दबाना या आधिकारिक वेबसाइट से हटाना चाहता था। ट्विटर ने कैलिफरेनिया की फेडरल अदालत में मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें