फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑरलैंडो के पल्स नाइट क्लब में कुछ इस तरह से हुआ था हमला, पढ़िए पूरी दास्तां

Mon, 13 Jun 2016 12:44 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
ओरलैंडो हमले से लोगों में दहशत - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिकी शहर ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के 2 बजे शुरू हुई। 'पल्स' ऑरलैंडो शहर के सबसे बड़े नाइट क्लबों में से एक है। क्लब में रविवार को लैटिन-थीम पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था।
विज्ञापन


कार्यक्रम ख़त्म होने ही जा रहा था जब एक व्यक्ति ने अंदर घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उसके ठीक बाद नाइटक्लब ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डाली, "सभी 'पल्स' के बाहर निकलकर भागें।"

पुलिस के मुताबिक बंदूकधारी के पास एआर-15 जैसी राइफल और एक हैंडगन थी। पुलिस ने अमेरिकी मीडिया को जानकारी दी है कि उसके शरीर पर कोई संदिग्ध डिवाइस भी बंधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और बंदूकधारी के बीच हुई मुठभेड़

एकजुट हुए लोग - फोटो : Reuters
क्लब में काम करने वाले एक पुलिस अधिकारी और बंदूकधारी के बीच कई राउंड की फायरिंग भी हुई। लेकिन ये साफ नहीं है कि दोनों के बीच ये फायरिंग क्लब के अंदर हुई या बाहर।

कहा जा रहा है कि बंधक जैसी स्थिति बन गई थी और स्थानीय समयनुसार सवेरे 5 बजे पुलिस अधिकारियों ने इमारत पर धावा बोला। क्लब में फंसे लोगों से मिले टेक्स्ट मेसेज और फोन कॉल्स के बाद पुलिस वहां पहुंची थी।

11 पुलिस अधिकारियों के साथ मुठभेड़ में हमलावर की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इसके बाद एक नियंत्रित विस्फोट भी हुआ था। घटना में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। हाल के समय में ये अमेरिका का सबसे बड़ा सामूहिक गोलीबारी कांड है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें