फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरीकी सेना और सीआईए पर भरोसा: ओबामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका की खुफ़िया एजेंसी सीआईए के पूर्व प्रमुख डेविड पेट्रियस के प्रेम संबंधों के मामले में एक उच्च फ़ौजी जनरल जॉन एलन के खिलाफ़ भी जांच शुरू होने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमरीकी सेना और सीआईए पर पूरा भरोसा जताया है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कार्नी के अनुसार डेविड पेट्रियस के मामले में जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा को ताज्जुब हुआ था।

राष्ट्रपति ओबामा को डेविड पेट्रियस के मामले में गुरूवार को पता चला और जनरल जॉन एलेन के मामले की खबर उन्हे शुक्रवार को मिली।

लेकिन व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कार्नी ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति ओबामा को सेना और सीआईए के अधिकारियों पर भरोसा है।

जे कार्नी ने कहा, "राष्ट्रपति ओबामा को सीआईए के कार्यकारी प्रमुख, अमरीकी सेना और सेना के कमांड़रों पर पूरा भरोसा है। उनको भरोसा है कि सेना औऱ सीआईए उनके द्वारा दिए गए सारे मिशन को भी पूरा करेंगे।"

जॉन एलन पर आरोप

अफ़गानिस्तान में अमरीकी फ़ौज के कमांडर जनरल जॉन एलन पर आरोप हैं कि उन्होंने फ़्लोरिडा में रहने वाली एक महिला जिल कैली को हज़ारों की संख्या में 'अनुचित इमेल' भेजीं।
विज्ञापन


जनरल जॉन एलन फ़िलहाल अफ़गानिस्तान में अपने पद पर बने रहेंगे।

राष्ट्रपति ओबामा ने पिछले महीने ही जनरल जॉन एलन के स्थान पर अफ़गानिस्तान में जनरल जोसफ़ डनफ़र्ड की नियुक्ति का ऐलान किया था लेकिन उनके नाम पर अभी सीनेट की मुहर नहीं लगी है।

अब अमरीकी रक्षा मंत्री लेयोन पनेटा ने सीनेट से इस मामले में जनरल डनफ़र्ड को जल्दी मंज़ूरी देने की गुज़ारिश की है।

जनरल जॉन एलन को यूरोप में नेटो के सुप्रीम कमांडर के पद पर नियुक्ति का ऐलान किया गया था लेकिन अब राष्ट्रपति ओबामा ने उनकी इस नियुक्ति के बारे में काम रूकवा दिया है।

पेंटागन इस बात की भी जांच करना चाहता है कि जनरल जॉन एलन ने अमरीकी फ़ौज के उस कानून को तो नहीं तोड़ा जिसमें किसी फ़ौजी को अपनी पत्नी के सिवा किसी अन्य के साथ शारिरिक संबंध बनाने पर पाबंदी है।

जनरल जॉन एलन ने आरोपों से इंकार किया है।

दस्तावेज़

अमरीकी जांच संस्था एफ़बीआई को सीआईए के पूर्व प्रमुख डेविड पेट्रियस के विवाहेत्तर संबंधों के मामले में जांच के दौरान जिल कैली के कंप्यूटर में जनरल जॉन एलन और जिल कैली के बीच 2010 से 2012 तक होने वाले संपर्क के हवाले से करीब क्लिक करें 30 हज़ार पन्नों के इमेल और अन्य दस्तावेज़ मिले हैं।

लेकिन अभी यह नहीं पता चला है कि उन इमेल और दस्तावेज़ों में क्या लिखा था, और क्या उसमें कोई खुफ़िया जानकारी भी शामिल थी या नहीं।

एफ़बीआई ने वह इमेल अमरीकी सैन्य मुख्यालय पेंटागन को सौंप दी हैं।

पेंटागन का कहना है कि जनरल जॉन एलन की यह इमेल अनुचित हैं और उनके खिलाफ़ जांच शुरू कर दी गई है।

अमरीकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने रक्षा मंत्रालय के एक इंस्पेक्टर जनरल को केस की जांच की ज़िम्मेदारी दे दी है।

इस मामले से जुड़ी महिला जिल कैली ने ही एफ़बीआई से शिकायत की थी कि कोई उनको धमकी भरे इमेल भेज रहा है। जिसके बाद एफ़बीआई ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह इमेल डेविड पेट्रियस की महिला दोस्त पोला ब्रोडवैल ने भेजी थीं।
विज्ञापन


और डेविड पेट्रियस और उनकी दोस्त पोला ब्रोडवैल ने यह भी स्वीकारा था कि उनके बीच गैर-विवाहित शारीरिक संबंध थे।

अब एफ़बीआई ने पोला ब्रोडवैल के घर पर छापा मारकर कई कंप्यूटर और अन्य चीज़ें ज़ब्त कर ली हैं और गहन छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें