फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस बैग मिलने पर खाली कराया गया ट्रंप टावर

Wed, 28 Dec 2016 06:55 PM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
विज्ञापन
ट्रंप टावर
विज्ञापन
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रंप टावर में एक लावारिस बैग मिलने के बाद इमारत को खाली करा लिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के सहायक आयुक्त (लोक सूचना एवं संपर्क) जे पीटन डोनाल्ड ने ट्वीट कर बताया कि यह बैग गगनचुंबी इमारत की लॉबी में पाया गया था। सोशल साइट्स पर डाले गये वीडियो में सुरक्षा अधिकारी लोगों को इमारत से बाहर भेजते देखे गये। लोगों के निकलने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
विज्ञापन


ट्रंप के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने बताया कि चेक प्वायंट क्षेत्र के बाहर लावारिस बैग पाया गया था। जांच के बाद इसमें खिलौने पाये गये। फ्लोरिडा से डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीटर पर बताया कि लॉबी में संदिग्ध बैग पाये जाने के बाद अब सब सही है। जांच में सीसीटीवी वीडियो में पाया गया कि परिजनों के साथ आये एक अज्ञात बच्चे ने अपना बैग वहां छोड़ दिया था।

58 मंजिले इस इमारत में ट्रंप का पेंटहाउस, आवास तथा लग्जरी स्टोर हैं। यह ट्रंप के चुनावी अभियान का मुख्यालय भी था। यहां ट्रंप के चुने गये मंत्रिमंडल सदस्य भी अक्सर आते देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें