फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का नया आदेश- भारत में चरमपंथी सक्रिय, बचकर करें वहां की यात्राएं

Tue, 07 Mar 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : CNN
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संशोधित ट्रैवल बैन पर दस्तखत करने के बाद अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में विदेश यात्राओं से संबंधित बातों का जिक्र है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा न करें। ट्रंप प्रशासन की इस एडवाइजरी में भारत का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि भारत में भी चरमपंथी तत्व सक्रिय हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि दक्षिण एशिया के आतंकवादी संगठन अमेरिकी प्रतिष्ठानों, नागरिकों को निशाना बना सकते हैं। ऐसा अमेरिकी सरकार का आकलन है।

अमेरिकी सरकार ने इस एडवाइजरी में अफगानिस्तान और पाकिस्तान को लेकर ज्यादा फोकस किया है। अफगानिस्तान के बारे में कहा गया है कि इस देश का कोई इलाका हिंसा से मुक्त नहीं है, इसलिए अमेरिकी नागरिकों को यहां यात्रा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के बारे में जिक्र है कि कई आतंकवादी संगठनों, स्वदेशी सांप्रदायिक समूहों और अन्य आतंकवादी यहां अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें