फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप कल नए यात्रा प्रतिबंध पर करेंगे हस्ताक्षर, बदलाव अभी स्पष्ट नहीं

Sun, 05 Mar 2017 07:39 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को नए यात्रा प्रतिबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। एक महीने पहले उनके इसी विवादित फैसले से अमेरिकी एयरपोर्टों पर भारी उथल-पुथल की स्थिति पैदा हो गई थी। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में नए कार्यकारी आदेश पर दस्तखत करेंगे। ‘पॉलिटिको’ की रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह साफ नहीं है कि इस नए आदेश में ट्रंप क्या बदलाव करेंगे।
विज्ञापन


27 जनवरी के उनके मूल आदेश की चौतरफा निंदा हुई थी। इसके तहत सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका की यात्रा करने पर 90 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। सीरियाई शरणार्थियों पर स्थायी रूप से एवं अन्य पर 120 दिनों तक बैन का भी आदेश दिया गया था। इसके विरोध में न सिर्फ अमेरिका में प्रदर्शन हुए बल्कि पूरी दुनिया में आलोचना भी की गई।

फैसले का असर यह हुआ कि कुछ दिनों तक अमेरिकी एयरपोर्ट पर पहुंचे सात देशों के नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया और कुछ को तो वापस उनके देश भेज दिया गया। हालांकि बाद में अदालत ने इस फैसले पर राष्ट्रीय स्तर पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें