फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान को दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बताने वाले मैटिस बनेंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री

Fri, 02 Dec 2016 09:14 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जनरल जेम्स मैटिस को नया रक्षा मंत्री नामित किया है। ओहियो में आयोजित रैली में ट्रंप ने मैटिस का जिक्र करते हुए कहा, "वो हमारे सर्वश्रेष्ठ हैं।" ''मैड डॉग'' के नाम से मशहूर जनरल मैटिस मध्य पूर्व राष्ट्रों के प्रति ओबामा प्रशासन की नीति, विशेषकर ईरान नीति की खुलेआम आलोचना करते रहे हैं।
विज्ञापन


मैटिस अपनी सख्त भाषा, ईरान के प्रति अविश्वास और रणनीतिक सूझ-बूझ के लिए जाने जाते हैं। मैटिस मानते रहे हैं कि मध्य पूर्व की शांति और स्थिरता के लिए ईरान सबसे बड़ा खतरा है। सेवानिवृत मैटिस वर्ष 1991 में हुए पहले खाड़ी युद्ध में एक बटालियन का नेतृत्व कर चुके हैं। वह वर्ष 2001 में दक्षिण अफगानिस्तान में एक टास्क फोर्स की कमांड भी संभाल चुके हैं।

मैटिस 2013 में अमरीकी सेंट्रल कमांड के कमांडर के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। हालाँकि ट्रंप को मैटिस की नियुक्ति को लेकर संवैधानिक बाधा को पार करना पड़ेगा। अमरीकी कानून के अनुसार सेवानिवृत्त होने के 7 साल बाद ही किसी पूर्व सैन्य अधिकारी को रक्षा मंत्री नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें