अमेरिका ने हाल ही में सीरिया पर करीब 59 मिसाइलों के साथ हवाई हमला किया था। इस एयर स्ट्राइक को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ रिजॉर्ट में केक खा रहे थे, उसी वक्त उन्होंने सीरिया पर हवाई हमले के ऑर्डर दिए।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि डिन्नर खत्म करने के बाद वे जिनपिंग के साथ मीठे में चॉकलेट केक खा रहे थे। इसी बीच सैन्य अधिकारियों की ओर से एयर स्ट्राइक की अनुमति का संदेश आया। सैनिकों की ओर कहा गया कि सब कुछ तैयार है, बस आपकी हां की देरी है। ट्रंप ने हमले के ऑर्डर दे दिए।
ऑर्डर के बाद शी 10 सेकेंड तक स्तब्ध रह गए। ट्रंप ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों पर कैमिकल गैस का हमला करना कहा तक सही है, इसलिए ये हमला बेहद जरूरी था। बता दें कि ट्रंप ने 6 अप्रैल को अपने फ्लॉरिड़ा के प्राइवेट रिजॉर्ट मार-ए-लॉगो में जिनपिंग को खाने पर बुलाया था।
दरअसल, यूए के एयर स्ट्राइक हमले के पीछे का मकसद कैमिकल हमले में मारे गए करीब 100 लोगों की मौत का बदला लेना था। साथ ही सीरियाई सरकार को सबक सीखाना भी इसका मकसद माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि सभी 59 मिसाइलों ने अपने टारगेट्स पर हमले किए, जिसका उद्देश्य अपनी ताकत दिखाना था।