फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनल्ड ट्रंप की बहू ने हिंदू मंदिर में मनाई दिवाली

Wed, 26 Oct 2016 02:20 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप बहू ने वर्जीनिया के मंदिर में भारतीय मूल के नागरिकों के साथ दीवाली मनाई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एरिक ट्रंप की पत्नी लारा ट्रंप ने कहा कि यदि डोनल्ड ट्रंप 8 नवंबर को होने वाला आम चुनाव जीत जाते हैं तो भारत और अमरीका संबंध नई ऊंचाइयां छूएंगे।
विज्ञापन


लारा ने बताया कि डोनल्ड ट्रंप के दिल में भारत और भारत के लोंगों के लिए बहुत प्यार और स्नेह है। भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए उन्होंने वर्जीनिया के राजधानी मंदिर में जाने से पहले अपने जूते भी उतारे। उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय संस्कृति पसंद है, मैं इसका सम्मान करती हूं।"
विज्ञापन

2000 में बना राजधानी मंदिर लाउडन काउंटी के सबसे पुराने मंदिरों में से है

- फोटो : bbc
ट्रंप परिवार का स्वागत करते हुए भारतीय-अमरीकी समुदाय के कार्यकर्ता राजेश गूटी ने कहा, उनकी मौजूदी के कारण वर्जीनिया के फेयरफैक्स और लाउडन काउंटी में दीवाली कुछ रोज पहले ही आ गई है। 2000 में बना राजधानी मंदिर लाउडन काउंटी के सबसे पुराने मंदिरों में से है।

यह पिछले एक दशक में भारतीय-अमरीकी समुदाय के तेजी से पनपने का प्रतीक बन गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्रपति पद के दो बड़े उम्मीदवारों में से एक का परिवार हिंदू मंदिर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें