अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेतरतीब से बिखरे बालों को देख कर लोग सोचते थे कि ये असली बाल हैं या नकली लेकिन ट्रंप ने खुलासा किया है कि वह विग लगाते हैं। 72 वर्षीय ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना में गवर्नर हेनरी मैकमास्टर के लिए प्रचार करते हुए कहा कि ये सबसे अच्छी चीज है जो मुझे मिली है।
सभी कहते थे कि ये नकली हैं। ये मेरे बाल नहीं हैं, मैं विग लगाए हुए हूं। ट्रंप ने चिकित्सक के दस्तावेज भी जारी किए गये हैं जिसमें बाल गिरने से बचाने के लिए दवा लेने की सलाह दी गयी थी।
ट्रंप के बाल हमेशा चर्चा में रहे हैं। उनके बालों की वजह से कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लंबी बहस चली थी कि बाल असली है या नकली।