फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रम्प और पुतिन की किस करते हुए तस्वीर वायरल

Mon, 16 May 2016 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किस करते डोनाल्ड और पुतिन - फोटो : social media
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी में शामिल डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की लिथुआनिया में  एक पेन्टर ने लिप लॉक किस करते हुए एक रेस्टोरेंट की दीवार पर पेंटिग बनाई है।
विज्ञापन


यह पेंटिंग स्थानीय पेंटर मिंदोगस बोनानु ने बनाई है। यह लिथुआनिया में तो चर्चित रही साथ ही इटरनेंशनल मीडिया का भी ध्यान आकर्षत कर रही है। पेंटिंग 1979 की सोवियत लीडर लिनॉयड ब्रेजनहेव और पूर्वी जर्मनी के राष्ट्रपति एरिक होनकर की दीवार पर बनी पेंटिंग से प्रभवित है।

पेंटिंग में दोनों समाजवादी नेताओं को किस करते हुए दर्शाया गया था। बाल्टिक न्यूज से  बात करते हुए रेस्टोरेंट के को-ऑनर केकॉसकस ने पुतिन और डोनाल्ड को अहंकारी बताया और कहा सोवियत नेताओं की तरह पुतिन और ट्रम्प में काफी समानताएं हैं।
विज्ञापन


हाल ही में पुतिन और डोनाल्ड ट्रम्प ने एक दूसरे की तारीफ की थी और इस पेंटिंग को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुतिन ने ट्रम्प को एक  कलरफुल व्यक्ति बताया था, और ट्रम्प ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि अपने देश और विश्व में सम्मनित व्यक्ति ने मेरी तारीफ की है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें