अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका को कट्टरपंथियों की शरणगाह नहीं बनने दे सकते हैं। ट्रंप ने दुनिया के मुस्लिम देशों से अपील की है कि उन्हें कट्टरपंथ और आतंकवाद को खत्म करने की मुहिम में सहयोग करना चाहिए।
ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा था कि उनकी सरकार सत्ता संभालने के बाद इस्लामिक स्टेट को खत्म करने के लक्ष्य को प्राथमिकता देगी। मंगलवार के अपने संबोधन के दौरान भी ट्रंप ने आईएस को बर्बाद करने का संकल्प दोहराया।
साथ ही, उन्होंने कहा कि इसके लिए अमेरिका को मुस्लिम सहयोगी देशों की भी मदद चाहिए। आतंकवाद पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद से देश की हिफाजत के लिए हम कठोर कदम उठा रहे हैं।