फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की नई पॉलिसी, कर सुधार करके दुनिया से वापस लाएंगे अमेरिकी पैसा

Fri, 01 Sep 2017 12:42 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, स्प्रिंगफील्ड
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश में एक व्यापक कर सुधार कार्यक्रम पेश करते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और यह आम लोगों की मदद करेगा। इस कर सुधार कार्यक्रम के मुताबिक व्यक्तिगत आयकर दरों में बड़ी कार्पोरेट टैक्स कटौती से मध्यमवर्ग को फायदा होगा।
विज्ञापन


Read Also: अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने दक्षिण कोरिया में किया अभ्यास

ट्रंप ने पहली बार कर सुधार पर अपना खाका पेश करते हुए कहा कि इससे उन अमेरिकी कंपनियों का विदेश में छोड़ा हुआ पैसा वापस लौटेगा जिन्होंने अमेरिका में अधिक कर की वजह से अपना पैसा विदेशों में छोड़ रखा है।

अपनी योजनाओं की घोषणा करते हुए ट्रंप ने अमेरिकी संसद कांग्रेस को चेतावनी भी दी कि वह अब उन्हें निराश करने की कोशिश न करें। ट्रंप ने कहा कि मेहनतकश नागरिकों के लिए असली कर सुधार का हक दिलाने का यह एकमात्र सही समय है और मैं इस काम को पूरा करने के लिए कांग्रेस के साथ काम करने को पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन


अमेरिका में करों की ऊंची दरों के कारण बड़ी अमेरिकी कंपनियां विदेशों में व्यापार करके यहां भुगतान से बचने के लिए अपना लाभ दूसरे देशों को दे देती हैं। लेकिन आसान कर प्रणाली के चलते यह कंपनियां इस पैसे को अमेरिका में ही रखना पसंद करने लगेंगी। इसके चलते 30 से 50 खरब डॉलर विदेश में छूटने के बजाय देश में लौट सकेंगे। 

ट्रंप ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धी कर सुधार मुख्यत: चार तरह के सिद्धांतों पर आधारित हैं। पहला, यह धनवान अमेरिकियों व उनके विशेष हितों को लाभ न पहुंचाकर टैक्स कोड की कमियों से निजात दिलाए।

Read Also: अमेरिका ने अफगानिस्तान में मचाई तबाही, हवाई हमले में 13 की मौत    

दूसरा, यह एक ऐसा टैक्स कोड होगा जो रोजगार बढ़ाएगा और अमेरिकियों को अधिक वेतन दिलाएगा। तीसरे, यह मध्यमवर्ग परिवारों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि उन पर कर की मार कम होगी और वेतन के बड़े हिस्से से देश में बने उत्पाद खरीद सकेंगे। चौथे, हम इन कर सुधारों द्वारा विदेशों से खरबों डॉलर अपने देश में वापस लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें