फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की नई इमिग्रेशन पॉलिसी वीजा लॉटरी सिस्टम खत्म करेगी, अमेरिका जाना होगा मुश्किल

Tue, 10 Oct 2017 09:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई इमिग्रेशन पॉलिसी युवाओं के लिए फायदेमंद नजर आ रही है लेकिन बुजुर्गों और कम कौशल वाले लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। नई इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत जो लोग अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं और अपने काम में कुशल हैं, उन्हें परिवार समेत अमेरिका जाने में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन


पढ़ें:  अमेरिकी सांसद बोले- रियलिटी शो की तरह सरकार चला रहे हैं ट्रंप, कराएंगे थर्ड वॉर

जो लोग अपने माता-पिता या अन्य रिश्तेदारों को भी अपने साथ अमेरिका में शिफ्ट करना चाहते हैं उनके लिए ट्रंप की नई पॉलिसी निराशाजनक हो सकती है। आपको बता दें कि अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी परिवार को साथ रखने की इजाजत देती थी लेकिन नया प्रस्ताव केवल काम में कुशलता वाले लोगों को वरीयता देगा। 

पढ़ें: आतंकवाद के खात्मे को अमेरिकी दबाव से बेचैन हुआ पाक, कहा- बातचीत करेंगे बंद

ट्रंप प्रशासन डायवर्सिटी वीजा लॉटरी सिस्टम खत्म करेगा, जिससे भारतीयों और बाकी देशों के लोगों के अमेरिका जाने में कमी आयेगी। डायवर्सिटी वीजा लॉटरी सिस्टम से हर साल 50 हजार परमानेंट वीजा दिये जाते थे लेकिन नये प्रस्ताव के मुताबिक अब अमेरिका में माता-पिता समेत शिफ्ट करना मुश्किल होगा। हालांकि अभी इस प्रस्ताव को कांग्रेस की मंजूरी मिलना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें