फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलेरी क्लिंटन ने भारतीय की हत्या पर ट्रंप से मांगा जवाब

Tue, 28 Feb 2017 10:00 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन/ न्यूयॉर्क
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty images
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनांड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली दिग्गज राजनेता हिलेरी क्लिंटन ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कोचीभोतला की हत्या का मुद्दा उठाते हुए नस्लीय हमले पर ट्रंप से जवाब देने को कहा है। हिलेरी ने श्रीनिवास की पत्नी के लेख को शेयर करते हुए कहा कि ट्रंप को निश्चिततौर पर बढ़ते घृणा अपराध पर बोलना चाहिए। 
विज्ञापन


श्रीनिवास की पत्नी सुनैना दुमाला ने ‘द कनकास सिटी स्टार’ अखबार में ‘विडो ऑफ ओलाथे शूटिंग विक्टिम: आई नीड एन एंसर’ शीर्षक से लिखे लेख में अमेरिका में कैसे घृणा अपराध को रोका जा सकता है, की चर्चा की है। 

घृणा अपराध में मारे गए भारतीय इंजीनियर के संदर्भ में क्लिंटन ने ट्वीट किया कि धमकियां और घृणा अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में हमें अमेरिकी राष्ट्रपति से कहना चाहिए कि वह अपना काम करें। 
विज्ञापन

इस ट्वीट के साथ उन्होंने श्रीनिवास की पत्नी का लेख भी लिंक किया है। इस लेख में सुनैना ने सवाल उठाया है कि क्या अमेरिका में भारतीय सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

यूएसआईएनपीएसी ने भारतीय इंजीनियर की हत्या की निंदा 

सांकेतिक चित्र
अमेरिका-भारत राजनीतिक एक्शन कमेटी (यूएसआईएनपीएसी) ने कंसास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवासन कुचिभोटला की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे जघन्य और बर्बरता पूर्ण करार दिया है। साथ ही द्विपक्षीय संस्था ने हत्या की जांच कराने की मांग की है और सरकार से देश में बढ़ते घृणा अपराध को रोकने का आग्रह किया है। 

अमेरिका-भारत राजनीतिक एक्शन कमेटी ने कहा कि यह घृणा अपराध जघन्य और बर्बर है और यूएसआईएनपीएसी इस संकट के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस हमले में कुचिभोटला के सहयोगी आलोक मदसानी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मदसानी भी हैदराबाद से इंजीनियर हैं। महिलासांसद प्रमीला जयपाल ने कहा कि मेरी संवेदना पीड़ितों और उनके परिवार के साथ है। यह घृणित अपराध है और हमारे देश में इसकी कोई जगह नहीं है। इस घटना से मुझे काफी दुख पहुंचा है।

कांग्रेस सांसद रो खन्ना ने सरकार से इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा है। वहीं, यूएसआईएनपीएसी के अध्यक्ष संजय पुरी ने कहा कि भारतीय इंजीनियर की हत्या से हम आहत हुए हैं। हमने न्याय विभाग का दरवाजा खटखटाया है और हमले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। इस तरह के हमले घृणा अपराध है और हम देश में बढ़ते इस तरह की हिंसा को लेकर गंभीर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें