फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप से हो सकती है पूछताछ, पिछले राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप का है मामला

Thu, 25 Jan 2018 03:44 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में पिछले राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित रूप से हस्तक्षेप की जांच कर रहे विशेष काउंसल एवं एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मूलर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उसके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और एफबीआई प्रमुख को हटाने के उनके फैसले के बारे में पूछताछ करना चाहते हैं। इसके कुछ दिन पहले उन्होंने 2016 चुनाव में ट्रंप के चुनाव प्रचार में रूसी हस्तक्षेप मामले में अटॉर्नी जनरल से पूछताछ की थी। 
विज्ञापन


पूर्व एफबीआई डायरेक्टर मूलर इससे पहले ट्रंप के कई नजदीकी सहायकों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर चुके हैं। अब वह उनके कार्यालय में उनके द्वारा लिए गए फैसलों पर भी पूछताछ करना चाहते हैं। वह ट्रंप से एफबीआई निदेशक जेम्स कोमे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीचेल फिन को पद से हटाये जाने के संबंध में पूछताछ करना चाहते हैं।

फिन ने पिछले फरवरी को अपना इस्तीफा दे दिया था। फिन पर उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और अन्य ट्रंप प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी सूचना से बरगलाने का आरोप है। यह भी कहा जा रहा है कि ट्रंप के अटॉर्नी ने राष्ट्रपति से पूछताछ संबंधी शर्तों पर मूलर की टीम के साथ काम कर रहे हैं। इसे संभवत: अगले हफ्ते मूलर के समक्ष पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें