शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि उन्होंने 15 नए दोस्त बनाए है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक से इतर ट्रंप ने यूरोप के एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ डिनर में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने नए दोस्त बनाए।
इस डिनर में भारतीय मूल के तीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नोवार्टिस के वास नरसिम्हन, नोकिया के राजीव सूरी और डेल्वाइट के पुनीत रंजन शामिल थे।
नरसिम्हन सितंबर, 2017 के में नोवर्टिस के सीईओ बने हैं। वहीं सिंगापुर के नागरिक सूरी अभी फिनलैंड में रहते हैं. वह मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र रहे हैं। इनका जन्म रोहतक में हुआ है. वह जून, 2015 से डेल्वाइट के सीईओ हैं।
ट्रंप ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के अपने प्रयासों के तौर पर यूरोप के शीर्ष 15 सीईओ को कारोबार और अमेरिका में निवेश करने पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था।