फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंगटन और व्योमिंग में ट्रंप की करारी हार

Mon, 14 Mar 2016 04:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन में उम्मीदवारी का मुकाबला कड़ा
  • ट्रंप के पास सबसे ज्यादा 460 प्रतिनिधियों का समर्थन है
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन की उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप को रविवार को जोरदार झटका लगा है। ट्रंप को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन और व्योमिंग राज्य में टेड क्रूज और मार्को रूबियो के हाथों बुरी तरह पराजित होना पड़ा। इसके चलते राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन में उम्मीदवारी का मुकाबला कड़ा हो गया है।
विज्ञापन


रिपब्लिकन के टेड क्रूज को व्योमिंग और रूबियो को वाशिंगटन कॉकस में जबरदस्त जीत मिली है। इसमें टेड को नौ और रूबियो को 10 प्रतिनिधियों का समर्थन मिला। इस जीत से गदगद दोनों की निगाहें अब 15 मार्च को फ्लोरिडा, ओहियो, इलिनोइस, मिसौरी और उत्तरी कैलिफोर्निया में होने वाले अगले मुकाबले पर टिकी हुई हैं।

वाशिंगटन में रूबियो 37.3 फीसदी के साथ सबसे आगे और ट्रंप 13.8 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि व्योमिंग में 66.3 फीसदी वोटों के साथ टेड सबसे आगे और 7.2 फीसदी वोटों के साथ ट्रंप तीसरे स्थान में रहे। हालांकि इसके बावजूद दिग्गज रियल एस्टेट कारोबारी 69 वर्षीय ट्रंप रिपब्लिकन की उम्मीदवारी में सबसे आगे माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप के पास सबसे ज्यादा 460 प्रतिनिधियों का समर्थन है। इसके बाद 367 प्रतिनिधियों के समर्थन के साथ टेड क्रूज दूसरे और रूबियो (153) तीसरे और 63 प्रतिनिधियों के समर्थन के साथ ओहियो के गवर्नर जॉन कसिच चौथे स्थान पर हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन से उम्मीदवारी हासिल करने को 2,472 प्रतिनिधियों में से 1,237 प्रतिनिधियों का समर्थन जरूरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें