फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के विकास में हिंदुओं ने दिया है बहुमूल्य योगदान: ट्रंप

Mon, 26 Sep 2016 05:36 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व सभ्यता तथा अमेरिकी संस्कृति में ‘विलक्षण’ योगदान के लिए हिंदू समुदाय की प्रशंसा की है। 70 वर्षीय ट्रंप ने इस बात की पुष्टि भी की कि अगले महीने न्यूजर्सी में वह एक भारतीय-अमेरिकी समारोह को संबोधित करेंगे जिसका फायदा इस्लामिक आतंकवाद के दुनियाभर के पीड़ितों को मिलेगा। 
विज्ञापन


ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘वैश्विक सभ्यता और अमेरिकी संस्कृति में हिंदू समुदाय ने असाधारण योगदान दिया है। हम अपने मुक्त उद्यम, कड़ी मेहनत, पारिवारिक मूल्यों और दृढ़ अमेरिकी विदेश नीति के साझा मूल्यों को रेखांकित करना चाहते हैं।’  उन्होंने 24 सेकेंड का एक वीडियो जारी कर भारतीय-अमेरिकी समुदाय को 15 अक्तूबर को होने वाले इस ‘अभूतपूर्व’ कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति पद के लिए पिछले दो चुनाव में यह पहली बार है जब किसी उम्मीदवार ने भारतीय अमेरिकी सार्वजनिक कार्यक्रम में शरीक होना स्वीकार किया है।

ट्रंप की टीम में तीन भारतीय-अमेरिकी शामिल
ट्रंप ने तीन भारतीय-अमेरिकियों को एशिया प्रशांत अमेरिकी परामर्श समिति में नियुक्त किया है। ट्रंप की प्रचार मुहिम ने रविवार को घोषणा की कि 30 सदस्यीय इस समिति में वर्जीनिया के भारतीय अमेरिकी पुनीत अहलूवालिया, कैलिफोर्निया के केवी कुमार और इलिनोइस के शलभ कुमार शामिल हैं। शलभ कुमार रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन के संस्थापक हैं। पुनीत अहलूवालिया वर्जीनिया की एशियन-अमेरिकन एंड पैसिफिक आईलैंडर (एएपीआई) एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य हैं जबकि केवी कुमार विश्व बैंक में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें