फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की सुरक्षा में रोजाना खर्च हो रहे सात करोड़ रुपये

Wed, 23 Nov 2016 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार की सुरक्षा में न्यूयॉर्क शहर को रोजाना करीब सात करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। न्यूयॉर्क के इंटेलिजेंस एंड काउंटर टेरोरिज्म के डिप्टी कमिश्नर और मेयर समेत तीन शीर्ष अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप के एक बार व्हाइट हाउस चले जाने के बाद इस खर्च में काफी कमी आएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, इस साल का स्कूल सत्र खत्म होने तक डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप और उनके 10 वर्षीय बेटे बैरन मिडटाउन मैनहट्टन स्थित ट्रंप टावर में ठहर सकते हैं। ट्रंप की योजना है कि वह अपने परिवार के पास ट्रंप टावर में नियमित रूप से आते रहेंगे। खासकर जब तक उनका परिवार यहां रहेगा, तब तक उनका आनाजाना लगा रहेगा। ट्रंप के परिवार के सभी सदस्यों को भी सीक्रेट सर्विस सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

ट्रंप ने बनाया अपने काम का मास्टर प्लान

वहीं ट्रंप ने पिछले माह ही अपने प्रशासन के लिए काम की एक रूपरेखा बनाई थी, जिनमें से अधिकांश बातें वही थीं जो चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कही थीं। इस रूपरेखा के मुताबिक उन्होंने जनवरी-17 से अपना कार्यकाल शुरू होने के 100 दिन के भीतर काम का एजेंडा लोगों के समक्ष रखा। 

उन्होंने वादा किया कि वह सर्वप्रथम ट्रांस पेसिफिक व्यापारिक भागीदारी समझौता रद करेंगे। ट्रंप की इस घोषणा के बाद जापान के पीएम शिंजो अबे ने कहा कि ट्रांस पैसिफिक भागीदारी को अभी औपचारिक सहमति मिलनी है। लेकिन अमेरिका के शामिल न होने पर इसका कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। 

वहीं अपनी योजना के बारे में लोगों को बताने के लिए ट्रंप ने करीब ढाई मिनट का एक वीडियो जारी करते हुए अमेरिका में रोजगार पैदा करने, व्यापारिक समझौते दोबारा करने, ओबामा द्वारा लगाई गई पर्यावरण बंदिशें खत्म करने तथा लॉबिंग पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। 100 दिन की योजना पेश करते हुए ट्रंप ने कहा कि वो अमेरिका को महान बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। 

ट्रंप द्वारा 100 दिन की कार्ययोजना में छह मुद्दे बिना संसद की सहमति के सिर्फ राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करते ही लागू हो सकेंगे। इनमें से कुछ मुद्दे ट्रंप द्वारा चुनाव प्रचार में किए गए बड़े वादों से संबंधित हैं जिनमें मैक्सिको सीमा पर दीवार खड़ी करना, अप्रवासी मुसलमानों की वापसी शामिल हैं। 

ट्रंप ने कहा है कि वह अमेरिकी लोगों के हित में अपनी  योजनाओं पर फोकस करेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें सीनेट में डेमोक्रेट सदस्यों के साथ संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि अपने संदेश में ट्रंप ने अमेरिकी हित को सर्वोपरि बताते  हुए देश की आर्थिक मजबूती के लिए कदम उठाने की बात कही। 

ट्रंप ने संकेत दिए कि यदि कोई भी अधिकारी अमेरिका में लॉबिंग करते पाया गया तो उस पर पांच साल तक प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके अलावा दूसरे देश के लिए लॉबिंग करने वालों पर आजीवन प्रतिबंध लगेगा। अप्रवासियों के मामले पर ट्रंप ने कहा कि वह इस सिलसिले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। सत्ता संभालने  के तुरंत बाद इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों की कीमत पर विदेशियों को रोजगार नहीं दिया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें