अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि उनके देश में एक शानदार सैन्य परेड हो। जिसकी कवायद में पूरा व्हाइट हाउस जुटा हुआ है। ट्रंप ने एक बार फिर उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि वेटरेन डे 2018 या फिर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस परेड का आयोजन किया जा सकता है।
हाल ही में ट्रंप ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि अमेरिका में एक भव्य परेड का आयोजन कराया जाए। यह एक तरह का शक्ति प्रदर्शन होगा। ट्रंप के निर्देश के बाद व्हाइट हाउस परेड के ब्लू प्रिंट की तैयारियों में जुटा हुआ था। टीम की रिपोर्ट के अनुसार यह परेड अमेरिका के हेडक्वार्टर पेंटागन या फिर वाशिंगटन में आयोजित की जा सकती है। और इसकी लागत करीब 200 करोड़ रुपये तक आएगी।
बीती रात ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि उम्मीद है कि वाशिंगटन में इस वेटरेन डे के अवसर पर भव्य परेड की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परेड पर होने वाला खर्च चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अभी प्रांरभिक स्थिति में हमने इस परेड के लिए वेटरन-डे (11 नवंबर) का दिन चुना है लेकिन मुझे खुशी होगी कि हम इसे अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित करना चाहेंगे।
ट्रंप को भव्य परेड का विचार तब आया जब वह फ्रांस के दौरे पर गए थे। फ्रांस में आयोजित होने वाली सैन्य परेड पूरे विश्व में अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। फ्रांस के दौरे के बाद उन्होंने अपनी ख्वाहिश, अधिकारियों के सामने जताई। तभी से इसकी तैयारियां की जा रही हैं।