अमेरिका के चीन के उत्पादों पर नए शुल्क लगाने की घोषणा के बाद चीन ने कहा है कि ‘जवाबी कार्रवाई’ करते हुए लगाया गया आयात शुल्क विश्व की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को तबाह कर देगा। चीन के सहायक वाणिज्य मंत्री ली चेंगगांग ने कहा कि चीन-अमेरिका ने एक-दूसरे पर वृहद पैमाने पर जो शुल्क लगाएं हैं, वह दोनों देशों का कारोबार बर्बाद कर देगें। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी नीति वास्तव में आर्थिक वैश्वीकरण की प्रक्रिया में बाधा डालती है और दुनिया का आर्थिक क्रम बिगाड़ती है। ली ने इस स्थिति को वैश्विक व्यापार के लिए अराजकता का समय बताया।