फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आईएसआईएस की संस्थापक' हैं हिलेरी क्लिंटन :डोनाल्ड ट्रम्प

Thu, 04 Aug 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने हिलेरी क्लिंटन को आंतकवादी संगठन 'आईएसआईएस का संस्थापक' बताया है। ट्रम्प हाल ही में विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हिलेरी क्लिंटन पर उनका यह हमला रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव अभियान को हुए नुकसान से उबारने के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी बिजनेसमैन और राष्ट्रपति पद के उम्मदीवार डोनाल्ड ट्रम्प ने यह बयान डेटोना बीच फ्लोरिडा में एक रैली को संबोधित करते हुए दिया है। ट्रम्प ने हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को धूर्त भी कहा था।

रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प ने आगे कहा,'हिलेरी क्लिंटन को आईएसआईएस के संस्थापक के तौर पर आईएसआईएस से अवॉर्ड मिलना चाहिए।' ट्रम्प ने कुछ दिन पहले फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में हिलेरी क्लिंटन को 'शैतान' भी कहा था।
विज्ञापन


ट्रम्प के विवादित और भड़काऊ बयानों को लेकर उनकी रिपब्लिकन पार्टी में काफी उथल-पुथल है। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प ने बराक ओबामा पर भी हमला बोला। ट्रम्प ने कहा,'हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है जो स्पष्ट रूप से अक्षम है। ओबमा और उनकी नीतियों के कारण हमें काफी शर्मसार होना पड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें