फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं: ओबामा

Wed, 03 Aug 2016 01:18 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि उनकी पार्टी अब तक इस अरबपति का समर्थन क्यों कर रही है?
विज्ञापन


बराक ओबामा का कहना था, ''एक समय आता है जब आप कहते हैं बहुत हो गया।'' ओबामा ने कहा कि पिछले रिपब्लिकन उम्मीदवारों की तुलना में ट्रंप में दुनिया के सबसे ताकतवर पद पर बैठने के लिए न तो फैसले लेने की क्षमता है और न ही स्वभाव है।

ट्रंप ने इसके जवाब में ओबामा पर नाकाम नेता होने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन किसी भी सरकारी विभाग के लिए योग्य नहीं है। बराक ओबामा ने ये भी कहा कि वो कई पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों और उम्मीदवारों की नीतियों से इत्तेफाक नहीं रखते, लेकिन उन्होंने कभी किसी के बारे में ये नहीं सोचा था कि वह बतौर राष्ट्रपति काम नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा का कहना था, ''रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं और वे लगातार यह साबित कर रहे हैं।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें