अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रम्प ने 'एप्पल' के सभी उत्पादों का बायकॉट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को कंपनी का तब तक विरोध करना चाहिए जब वे अमेरिकी सरकार को हत्यारे के आईफोन से जुड़ी सूचनाएं मुहैया नहीं कराती।
गौरतलब है कि पिछले साल रिजवान फारूक नामक युवक ने अपनी पत्नी तशफिन मलिक के साथ मिलकर कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डियो में 14 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में 22 लोग घायल भी हुए थे।
इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अमेरिकी खुफिया विभाग से हमलावर के आईफोन की डिटेल निकालने के आदेश दिए थे। एफबीआई ने जब एप्पल से आईफोन से जुड़ी जानकारी साझा करने की मांग कि तो कंपनी ने इससे इनकार कर दिया।