फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कड़ी शर्त के साथ पाक को दिए 255 मिलियन डॉलर, कहा- आतंकवाद को खत्म करो

Thu, 31 Aug 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को सूचित किया है कि वह पाकिस्तान को 255 मिलियन डॉलर की मदद दी है लेकिन बेहद ही कड़ी शर्तों के साथ। इसका इस्तेमाल पाकिस्तान तब ही कर सकेगा जब वह अफगानिस्तान में जारी आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


पढ़ें- पाकिस्तान को मिला अमेरिका का सपोर्ट, ट्रंप बोले- हमारे लिए रिश्ते अहम

बता दें कि बीते कुछ समय में पाकिस्तान को दी जा रही सालाना वित्तीय मदद में कमी की है। बताया गया कि पाकिस्तान को साल 2002 से 33 बिलियन डॉलर की मदद दी गई है। ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि अमेरिका ने पाकिस्तान की कई बिलियन डॉलर्स में मदद की लेकिन पाकिस्तान उन आतंकियों के लिए घर बना रहा है जिनसे हम लड़ रहे हैं।

पाक के पूर्व गृहमंत्री- 'मूंगफली के दाने बिलियन डॉलर्स नहीं हो सकते'

पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री चौधरी निसार ने अमेरिका की ओर से मिलने वाली मदद की तुलना मूंगफली के दाने से कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पाक की जो मदद अमेरिका करता है वह मूंगफली के दाने के बराबर है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक उन्होंने ये बयान पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में दिया था।
विज्ञापन


निसार ने कहा था कि अमेरिका गठबंधन सहायता निधि के तहत पाकिस्तान की मदद करता है। जो कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ मुहैया करायी गई सेवाओं के बदले दिया जाता है लेकिन इन फंडों पर भी अमेरिका कई महीनों से अपने हाथ बांधकर बैठा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें