अमेरिका के ग्रेटर ह्यूसटन में रहने वाले तेलगू समुदाय के लोगों को हार्वे तूफान से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कैटी, शुगर लैंड, किप्रस और बैलियर में रहने वाले 10,000 तेलगू परिवार रहते हैं। तूफान की वजह से ज्यादात्तर मकान टूट चुके हैं। परिवार इस वजह से चिंता में हैं क्योंकि इंशयोरेंस कंपनी इस तरह के नुकसान पर कोई भरपाई नहीं करती।
हालांकि, चूंकि यह एक बड़ी आपदा है, इसलिए सरकार की ओर से पीड़ितों को कुछ वित्तीय सहायता प्रदान करने की उम्मीद है। लेकिन वास्त में हर कोई अपने जीवन की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ह्यूस्टन में रह रहे दमोधारा जम्ली ने कहा कि 'जो लोग अपनी शिक्षा पूरी कर चुके हैं और नौकरियों की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस वक्त वित्तीय मदद की जरूरत है। यही नहीं यहां पढ़ रहे छात्रों को भी मदद की जरूरत है।'
बता दें कि ह्यूस्टन और टेक्सास में लोगों को बचाने के लिए हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इस चक्रवात को उष्णकटिबंधीय तूफान माना गया है। तूफान की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टेक्सास के मेयर को चेतावनी जारी करनी पड़ी कि जो लोग शहर में हैं, वे अपने हाथों पर अपना नाम और सामाजिक सुरक्षा नंबर अवश्य लिख लें।