फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ओबामा करा रहे थे मेरा फोन टेप

Sat, 04 Mar 2017 08:28 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा पर चुनाव अभियान के दौरान फोन टेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने अपने इस दावे के पक्ष में किसी तरह का सबूत नहीं दिया है।
विज्ञापन


रूस के साथ संबंधों को लेकर विवादों में घिरे ट्रंप  ने अब ओबामा को निशाने पर लिया है। वहीं, ट्रंप के इस आरोप पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शनिवार को ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से महज एक महीने पहले अक्तूबर में बराक ओबामा मेरा फोन टेप करा रहे थे। ओबामा इतना गिर गए कि जब निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया चल रही थी, तब वह मेरा फोन टेप कराने में जुटे थे।’ उन्होंने इसकी तुलना अमेरिका में 1972 में हुए कुख्यात राजनीतिक स्कैंडल वाटरगेट से कर डाली। इस स्कैंडल के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति रिचार्ड निक्सन की सरकार गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें