बीते दिनों भारतीय इंजीनियर की मौत के बाद अमेरिका में अब एक भारतीय बिजनेसमैन की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि हर्निश पटेल गुरुवार रात करीब 11.24 बजे अपनी दुकान बंद करके घर के लिए निकले। दस मिनट बाद घर के बाहर संदिग्धों ने उन्हे गोली मारकर हत्या कर दी। 43 वर्षीय हर्निश पटेल की हत्या ऐसे समय पर हुई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या की निंदा की थी।
Indian-origin businessman shot dead outside his home in South Carolina #USA pic.twitter.com/LAYeN3XSCI
— ANI (@ANI_news) March 4, 2017
दक्षिण कैरोलिना के लैंकेस्टर काउंटी प्रांत में रहने वाले हर्निश पटेल की हत्या से पहले बीती फरवरी के अमेरिका में एक सिरफिरे हमलावर ने भरी भीड़ के बीच ओपन फायरिंग करते हुए एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी और दो अन्य को भी घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर नस्लीय रूप से प्रेरित था और गोली मारने से पहले चिल्लाया कि - ‘मेरे देश से निकल जाओ।’
यह हमला अमेरिका के कंसास राज्य स्थित ऑस्टिन्स ग्रिल एंड बार में उस वक्त हुआ था, जब एक कंपनी में 32 वर्षीय एविएशन इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला एक भारतीय दोस्त आलोक मदासनी के साथ वहां पहुंचे थे। वहीं हमलावर 51 वर्षीय एडम प्यूरिंटन काफी नशे में बैठा था।