फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में 'नाटे' तूफान ने मचाई भारी तबाही, 22 लोगों की मौत

Fri, 06 Oct 2017 01:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Nate
विज्ञापन
अमेरिका में गुरुवार को चक्रवातीय तूफान नाटे ने भारी तबाही मचाई है। अब तक इस तूफान से निकरूआ में 22 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान मैक्सिको से अमेरिका की ओर लगातार बढ़ रहा है। लुईसयाना के अधिकारियों ने राज्य में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है और लोगों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की है। 
विज्ञापन


पढ़ें: हार्वे तूफान के बाद सामने आया एक रहस्मयी समुद्री जीव, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा

तूफान के कारण भारी बारिश, भू-स्खलन और बाढ़ आने से सड़कें जाम हो गई हैं और 4 लाख से ज्यादा लोग पानी का कमी और सोने के लिए आश्रय स्थलों का प्रयोग कर रहे हैं। कई लोगों के अब तक लापता होने की खबर है। 

पढ़ें: अमेरिका में आए मारिया तूफान से मची तबाही के बाद का मंजर

कोस्टा रिका ने राष्ट्रीय इमरजेंसी की घोषणा की है, गुरुवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद करवा दिये गए हैं। भारी बारिश के कारण ट्रेनों का अवागमन बंद हो गया है, और उड़ानें रद्द की गई हैं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक इस तूफान की वजह से बुधवार से कोस्टा रिका में प्रति वर्ग मीटर 215 लीटर तक बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें