फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लास वेगास हमले की वजह ढूंढ पाने में नाकाम एजेंसियां

Fri, 06 Oct 2017 05:40 AM IST
एजेंसी, लास वेगास
विज्ञापन
las vegas shooting​ - फोटो : Social Media
विज्ञापन
लास वेगास में गोलीबारी करने वाले हमलावर स्टीफन पेडॉक के हमले के मकसद को लेकर अमेरिकी जांच एजेंसियां किसी खास सुराग तक पहुंचते हुए नहीं दिख रही हैं। पेडॉक बहुत की कम संपर्क रखता था इसलिए आधुनिक अमेरिकी इतिहास में हुए इस सबसे क्रूरतम हमले के पीछे की वजहों तक पहुंचने में एजेंसियों को मुश्किल हो रही है। 
विज्ञापन


अधिकतर नरसंहार को अंजाम देने वाले अपने पीछे कोई न कोई सबूत छोड़ते हैं मगर पेडॉक के बारे में फिलहाल ऐसा कुछ जांच एजेंसियों के हाथ नहीं लगा है। उसका कोई करीबी मित्र नहीं था, वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता था और बाहरी दुनिया से बहुत कम संपर्क में रहता था।

एक वरिष्ठ एफबीआई अधिकारी ने भी इस जांच को लेकर आश्चर्य जताया। वहीं उसकी प्रेमिका ने भी उसकी ऐसी किसी योजना के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि उसका प्रेमी बहुत ही प्यारा और देखभाल करने वाला शख्स था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें