फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमोक्रेट्स के लिए चुनाव प्रचार कर इतिहास रचेगी यह किन्नर

Wed, 27 Jul 2016 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : huffingtonpost
विज्ञापन
इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव अपने आप कुछ खास है, क्योंकि जहां पहली बार डेमोक्रेट्स ने हिलेरी क्लिंटन को बतौर महिला उम्मीदवार चुना है, वहीं, अब एक ऐतिहासिक काम और होने जा रहा है, वह यह कि पहली दफा डेमोक्रेट्स के लिए एक किन्नर चुनाव प्रचार करती नजर आएगी। 
विज्ञापन


तस्वीर 25 वर्षीय साराह मैकब्राइड की है। साराह किन्नर हैं, इससे पहले कभी किसी चुनावी कैंपेन में नहीं गईं। लेकिन अब डेमोक्रेट्स के लिए साराह ने वोट मांगना तय किया है, ऐसा करते ही साराह अमेरिकी इतिहास का हिस्सा होंगी।

हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक साराह ने चुनावी कैंपेन से पहले अपने जज्बात शेयर किए। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक अतुल्यनीय और खूबसूरत अनुभव है। उन्होंने कहा वे पिछले पूरे हफ्ते उनको दी गई जिम्मेदारी के बारे में सोचती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिलेरी के सपने पर खरा उतरेगी यह किन्नर?

- फोटो : Reuters
हिलेरी के सपने पर साराह खरा उतरेंगी, यह सोचकर उन्हें उनके समुदाय को प्रभावित करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका में बसने वाले किन्नर समुदाय के सभी लोगों का समर्थन हासिल करके ही मानेंगी।

साराह मानवाधिकार अभियान की राष्ट्रीय प्रेस सचिव भी है, इसलिए उन्हें पता है कि किन्नर समुदाय को वे किन बातों पर लुभा सकती हैं। हालांकि साराह की चुनावी कैंपेन की राह आसान होने वाली नहीं है, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने अब तक उन्हें मैगजीन के कवर वगैरह पर देखा है। 

साराह के मुताबिक वे किन्नरों से जुड़े जरूरी मामलों पर लोगों से चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि समाज में किन्नरों के प्रति रवैए में ज्यादा फर्क नहीं है, जबकि किन्नरों के भी हर किसी के तरह जज्बात होते हैं, उन्हें भी आशा-निराशा, डर और रोना, ये सब आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें