फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 करोड़ डॉलर में बिकी मशहूर टाइम पत्रिका, सेल्सफोर्स कंपनी ने खरीदा  

Tue, 18 Sep 2018 03:09 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की मशहूर पत्रिका टाइम को उसके स्वामित्व वाली अमेरिकी मीडिया कंपनी मेरेडिथ कॉर्प ने बेच दिया है। मेरेडिथ कॉर्पोरेशन ने यह एलान करते हुए बताया कि अब सेल्सफोर्स के सह-संस्थापक मार्क बेनॉफ और उनकी पत्नी इस पत्रिका के मालिक होंगे।

विज्ञापन


टाइम मैगजीन का सौदा 1,368 करोड़ रुपये (19 करोड़ डॉलर) में हुआ है। इसे क्लाउड कंप्यूटिंग की अगुआ कंपनी सेल्सफोर्स के सह-संस्थापक बेनॉफ दंपति को बेचा जा रहा है। सेल्सफोर्स के सह-संस्थापक मार्क बेनॉफ (53) और उनकी पत्नी लाइनी बेनॉफ के साथ मेरेडिथ मीडिया समूह से हुई यह डील 30 दिन में पूरी होने की उम्मीद है।

मेरेडिथ टाइम मैगजीन और टाइम आईएनसी के अन्य प्रकाशनों को खरीदने की प्रक्रिया इस साल की शुरूआत में पूरी कर चुकी थी। बेनॉफ दंपति टाइम को निजी सौदे के तौर पर ले रहे हैं, जिसका सेल्सफोर्सडॉटकॉम से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


मेरेडिथ की घोषणा में कहा गया कि बेनॉफ दंपति टाइम मैगजीन के रोजाना के पत्रकारिता संबंधी कार्यों और फैसलों में शामिल नहीं रहेंगे। ये फैसले टाइम पत्रिका का मौजूदा कार्यकारी नेतृत्व ही लेगा। मेरेडिथ कॉर्प के अध्यक्ष और सीईओ टॉम हार्टी ने कहा, हम टाइम ब्रांड के लिए मार्क और लाइनी बेनॉफ जैसे खरीददारों को पाकर काफी खुश हैं। पिछले 95 सालों में टाइम सबसे अहम घटनाओं और सबसे असरदार कहानियों का साक्षी रहा है, जिन्होंने वैश्विक संवाद को आकार दिया।

विज्ञापन

परिवार की तरह निवेश करना चाहते हैं : बेनॉफ

Marc Benioff and his wife Lynne
वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए साक्षात्कार में बेनॉफ ने कहा कि दुनिया में असरकारी और मजबूत कारोबार करने वाली कंपनी टाइम पत्रिका में एक परिवार की तरह निवेश करना चाहती है। इस बिक्री के आगामी 30 दिनों में पूरा होने की संभावनाएं हैं। बेनॉफ दंपति ने इस सौदे के प्रति संतोष जताया।

कई परेशानियों के बावजूद बाजार में बनाए रखा

टाइम पत्रिका भी अमेरिका की अन्य प्रिंट मीडिया कंपनियों की तरह विज्ञापन और न्यूजस्टैंड सेल्स में गिरावट का सामना किया है। टाइम पत्रिका ने कई परेशानियों के बावजूद खुद को बाजार में बनाए रखा। इसके तीन अन्य प्रकाशन फॉर्चून, मनी और स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड की बिक्री के संबंध में बातचीत जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें