फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डाटा की सुरक्षा के लिए नए नियम जरूरी : टिम कुक

Tue, 20 Nov 2018 06:22 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tim cook
विज्ञापन
एपल सीईओ टिम कुक का कहना है कि निजी डाटा की सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों और सोशल नेटवर्क के लिए नए नियमों की आवश्यकता है। एक न्यूज वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कुक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस संबंध में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) कोई कानून लाएगी।
विज्ञापन


कुक ने कहा, ‘आमतौर पर मैं नियमों का प्रशंसक नहीं हूं। मैं खुले बाजार में विश्वास करता हूं। लेकिन हमें यह स्वीकार करना होगा अगर यह काम नहीं कर रहा है तो किसी स्तर पर नियम बनाना अपरिहार्य है। मुझे लगता है कि संसद या ट्रंप प्रशासन मामले में कोई कदम उठाएगा।’ हालांकि कुक पहले आत्म नियमन के समर्थक थे, लेकिन कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी होने के बाद, उनका कहना है कि अब टेक उद्योग आत्म नियमन की संभावनाओं से परे चला गया है। 

लैंगिक असमानता के मुद्दे पर कुक ने कहा कि पुरुष प्रधान संस्कृति होने के बावजूद टेक उद्योग विविधता में मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि लैंगिकता के मुद्दे पर मेरा शत प्रतिशत मानना है कि सिलिकॉन वैली ने इसे तवज्जो नहीं दी है। आने वाले समय में इसमें अधिक उल्लेखनीय सुधार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें