फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीले तूफान में तीन लोगों की मौत

Mon, 11 Feb 2013 09:10 AM IST
सलीम रिज़वी, न्यूयॉर्क से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्यों में भीषण बर्फ़ीले तूफ़ान के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


नीमो नामक तूफ़ान के कारण मैसाचुसैट्स, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क और रोड आईलैंड जैसे राज्यों में कई जगह दो-तीन फुट से अधिक बर्फ़ गिरी है जिसके साथ 70 से 80 मील प्रति घंटे की गति से तूफ़ानी हवाएं भी कई घंटों तक चलती रहीं। जिसके कारण इस इलाक़े में रहने वाले चार करोड़ से अधिक लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

तूफ़ान के कारण न्यूयॉर्क में एक 74 वर्षीय व्यक्ति अपने घर के पास ट्रैक्टर से बर्फ़ हटा रहे थे जब उन्होंने संतुलन खो दिया और सड़क पर टक्कर के बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भारी बर्फ़बारी और तेज़ हवाओं के कारण इलाक़े में कई जगह बिजली के ट्रांसफ़र्मर जल गए और तार भी टूट गए जिससे सात लाख से अधिक लोगों के घरों और व्यापारिक संस्थानों में बिजली चली गई।

तूफ़ान से पीड़ित इलाक़े में कड़ाके की ठंड भी जारी है जिसमें तापमान शून्य से 15 डिग्री से भी नीचे चला जाता है।

बिजली के कर्मचारी बिजली की बहाली के लिए तेज़ी से काम में लगे हैं।

घरों के अंदर रहने की अपील
तूफ़ान थमने के बाद कुछ लोग अपने घरों के आसपास से बर्फ़ हटाने में भी जुट गए हैं।

शनिवार को बर्फ़ हटाने वाली गाड़ियां तेज़ी से काम कर रही हैं लेकिन अब भी बहुत सी सड़कों पर दो फ़ीट से अधिक बर्फ़ जमी है। सड़कों पर जगह-जगह बर्फ़ का अंबार लगा हुआ है और फुटपाथों और सड़कों पर फिसलन भी बहुत है।

न्यूयॉर्क के मेयर माईकल ब्लूमबर्ग ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील करते हुए कहा, "लोगों से यह कहना चाहता हूं कि आप सड़क पर कार लेकर न निकलें। अगर सड़कें खाली रहेंगी तो बर्फ़ हटाने वाली गाड़ियां आसानी से काम कर सकेंगी। और अभी फुटपाथ के साथ-साथ सड़कों पर भी बर्फ़ जम गई है जिससे फिसलने का भी ख़तरा है।"

लॉंग आईलैंड के इलाक़े में एक हाईवे पर सैकड़ों कारें 10 घंटों से अधिक समय तक दो फुट के क़रीब बर्फ़ में फंसी रहीं। राहत दल भारी बर्फ़बारी के कारण जल्दी नहीं पहुंच पाया इसलिए उन कारों में बैठे कुछ लोगों को ठंड लग गई और उन्हे उपचार के लिए ले जाया गया।

कनेक्टिकट और मैसाच्युसेट्स में तो सड़क पर गाड़ियां चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है औऱ लोगो से घरों में ही रहने को कहा गया है।

कार दुर्घटनाएं
लेकिन इसके बावजूद कई पूर्वोत्तर राज्यों में बर्फ़बारी की वजह से कार दुर्घटनाएं हुई हैं।

बहुत से लोगों ने तो बर्फ़ में फंसी हुई अपनी गाड़ियां छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह ली। और कई जगहों पर कुछ लोग अपनी गाडियां बर्फ़ से निकालने की घंटों कोशिश करते देखे गए।


जॉन एफ़ केनेडी एयरपोर्ट समेत इलाक़े के कई हवाई अडडे कई घंटों तक बंद रहने के बाद अब धीरे-धीरे खुल रहे हैं और जो 5000 से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया था उनको भी धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

शनिवार को स्कूल कॉलेजों में होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। शहरों के बीच चलने वाली कई ट्रेंने अब भी रद्द हैं जब्कि न्यू यॉर्क में भूमिगत रेल सेवा की ट्रेंने भी कम चल रही हैं।

न्यूयॉर्क में सैंडी तूफ़ान से पीड़ित बहुत से लोग अभी भी उबर नहीं पाए हैं और इस बर्फ़ीले तूफ़ान के साथ जो पांच फुट तक उंची समुद्री लहरों की भी आशंका जताई जा रही थी उससे उन लोगो को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


लॉंग आईलैंड में बेवील के इलाक़े की एक स्थानीय महिला सुज़न का कहना था, “हम तो बहुत भाग्यशाली रहे इस बार। हमारे घर में तो बिजली भी नहीं गई। मेरी नई छत भी नहीं टूटी और हम भीगे भी नहीं। बस थोड़ा बर्फ़ हटाने में मेहनत लगी।”

लेकिन मैसाचुसैट्स के कई तटीय इलाक़ों में पानी भर गया था और लोगो को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने मैसाचुसैट्स औऱ कनेक्टिकट के गवर्नरों को तूफ़ान के बाद के हालात से निपटने के लिए मदद की पेशकश भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें