फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल साइंस चैलेंज के 15 छात्रों में तीन भारतीय शामिल

Wed, 17 Oct 2018 05:01 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित और विज्ञान के प्रति जुनून रखने वाले किशोरों के लिए अमेरिका में होने वाली, प्रतिष्ठित वार्षिक वैश्विक विज्ञान प्रतियोगिता ‘ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज’ के अंतिम दौर में तीन भारतीय छात्रों ने जगह बनाई है। प्रतियोगिता के अंतिम दौर में कुल 15 प्रतिभागियों को चुना गया है। इसमें तीन भारतीय छात्र शामिल हैं। 

विज्ञापन


ये बंगलूरू से समय गोदिका (16) और निखिया शमशेर (16) और दिल्ली से काव्या नेगी (18) हैं। प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर से 12,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इन छात्रों ने भौतिक या जीव विज्ञान से संबंधित दिलचस्प वीडियो सौंपे थे। विजेता के नाम की घोषणा सिलिकॉन वैली में चार नवम्बर को की जाएगी। 

विजेता को कॉलेज छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 1.85 करोड़ रुपये (250,000 अमेरिकी डॉलर) की राशि दी जाएगी। उस विजेता छात्र को इसके लिए प्रेरित करने और उसे तैयार करने वाले विज्ञान शिक्षक को इनाम स्वरूप 50,000 अमेरिकी डॉलर की राशि दी जाएगी। विजेता छात्र के स्कूल को 100,000 अमेरिकी डॉलर की लागत वाली एक अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें