फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार वार्ता पर समय सीमा से पहले शी जिनपिंग के साथ कोई बैठक नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

Sat, 09 Feb 2019 02:48 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्यापार युद्ध खत्म करने के लिए एक मार्च की निर्धारित समय सीमा पूरी होने तक उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत होने की कोई संभावना नहीं है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या अगले महीने कोई बैठक तय की गई है तो उन्होंने कहा ‘फिलहाल तो नहीं।’ 

विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या बैठक एक मार्च के पहले हो सकती है, उन्होंने कहा कि ‘नहीं’। ट्रंप ने कहा है कि व्यापार विवाद पर कोई समाधान उनके और शी के बीच निकट भविष्य में होने वाली बैठक पर निर्भर करेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ फरवरी में शिखर वार्ता के लिए वियतनाम जाने के बाद चीनी नेता से मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें