फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में महिला सशक्तीकरण के लिए दो कार्यक्रम शुरू करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Sat, 09 Feb 2019 02:42 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप व उनकी बेटी इवांका ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में पांच करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल के तहत निजी क्षेत्र की साझेदारी से भारत में दो परियोजनाओं को लांच करने की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप कर रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के वैश्विक विकास और समृद्धि इनिशिएटिव को शुरू करने के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पेप्सिको के साथ साझेदारी में युनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए काम करेगा। द ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (ओपीआईसी) का 10 करोड़ डॉलर का कर्ज भारत में महिलाओं को देने के लिए इंडसइंड के माइक्रोफाइनेंस का विस्तार करेगा।

इसके अलावा विदेश मंत्रालय का वैश्विक महिला मुद्दों का कार्यालय माइक्रोफाइनेंस नागरिक समाज संगठन के साथ मिलकर ‘वी राइज’ कार्यक्रम शुरू करेगा। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों के समक्ष आने वाले मुश्किलों को कम करना है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य साल 2025 तक विकासशील देशों में पांच करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुंचा जाएगा और यह काम इवांका करेंगी। हमारा लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि वे अपने देशों और दुनियाभर में करोड़ों परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें