फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के फोन टैपिंग मामले में कोई सबूत नहीं: FBI

Tue, 21 Mar 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes
विज्ञापन
अमेरिका के दो उच्च खुफिया अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रंप टावर में फोन टैपिंग कराने के आरोप को खारिज कर दिया है। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) जेम्स कोमे और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के निदेशक एडमिरल माइकल रोजर्स ने कहा कि ट्रंप के इस दावे को लेकर सबूत नहीं हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के नेतृत्व वाले प्रशासन पर चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप टावर के टेलीफोन टैप कराने का आरोप लगाया था। इस कमेटी का कहना है कि ट्रंप टावर पर चुनाव से पहले या बाद में निगरानी रखे जाने के संकेत नहीं मिले हैं।

जेम्स कोमे ने कहा कि फोन टैपिंग कराए जाने के ट्रंप के ट्वीट के संदर्भ में मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है जिससे ट्वीट सच साबित होते हों।  वहीं NSA के निदेशक रोजर्स ने भी जेम्स कोमे के इस बात का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के आरोप के पक्ष में कोई सबूत उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


 एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमे ने पहली बार इस मामले में सार्वजनिक तौर पर कुछ बोला है। सीनेट की खुफिया मामलों की कमेटी के अध्यक्ष रिपब्लिकन सीनेटर रिचर्ड बर्र के बयान में डोनल्ड ट्रंप के फोन टैप किए जाने के आरोप को भी खारिज कर दिया है। इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजन्टेटिव के स्पीकर पॉल रायन भी फोन टैपंग के आरोप को नकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें