फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FBI डॉयरेक्टर ने कहा- ट्रंप के कैंपेन में रूस की भूमिका की हो रही जांच

Tue, 21 Mar 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिकी एजेंसी (एफबीआई) के डायरेक्टर जेम्स कोमे ने कहा है कि एजेंसी साल 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच कर रही है। इसमें डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन और मास्को में किसी भी तरह का लिंक भी शामिल है। बताते चलें कि एफबीआई के डॉयरेक्टर ने पहली बार इस मामले में खुल कर बयान दिया है। 
विज्ञापन


कोमे ने कहा, जांच के दायरे में डोनाल्ड ट्रंप की कैंपेन टीम से जुड़े लोगों की रूस सरकार से किसी भी तरह के संपर्क की भी बात है। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि ट्रंप की प्रचार टीम और रूस के प्रयास में किसी तरह का तालमेल था। हालांकि, उन्होंने इसका विवरण देने से इनकार कर दिया है।

प्रतिनिधि सभा की खुफिया मामले की स्थायी प्रवर समिती के सामने कोमे ने कहा, 'चल रही जांच की पुष्टि करने का फैसला अनोखा है, क्योंकि इस नीति के तहत एजेंसी किसी वर्तमान जांच की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें