फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 सितंबर को होगी भारत-अमेरिका की पहली टू प्लस टू वार्ता

Fri, 20 Jul 2018 10:30 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच 6 सितंबर को नई दिल्ली में 2 प्लस 2 डायलॉग होगा। इस बात की जानकारी शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने दी। पिछले महीने अमेरिका ने बिना कोई कारण बताए इस वार्ता को रद्द कर दिया था। अमेरिकी विदेश सचिव मंत्री माइक पॉम्पियो और रक्षा सचिव जेम्स मैटिस वार्ता के लिए भारत की यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर नोआर्ट ने एक बयान में कहा, 'अमेरिका इस बात की घोषणा करते हुए काफी खुश है कि भारत और अमेरिका के बीच 2 प्लस डायलॉग की शुरुआती वार्ता नई दिल्ली में 6 सितंबर को होगी। पॉम्पियो और मैटिस अपने भारतीय समकक्षों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वार्ता के लिए काफी उत्साहित हैं।' 

दोनों देश रणनीतिक मजबूती, सुरक्षा और सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत करेंगे। इसके अलावा अमेरिका और भारत संयुक्त रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे चुनौतियों पर बात करेंगे। इस डायलॉग की घोषणा पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के बाद हुई थी। पिछले साल जून में दोनों देशों ने डायलॉग को कई बार और कई तारीखों पर सूचीबद्ध किया था। 
विज्ञापन


पिछले महीने अमेरिका ने वाशिंगटन में होने वाली वार्ता को बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया था। इस डायलॉग को दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्ते मजबूत करने के जरिए के तौर पर देखा जा रहा है। 2 प्लस 2 डायलॉग की घोषणा उस समय सामने आई है जब भारत पर रुस और ईरान को लेकर प्रतिबन्ध लगाए गए हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि भारत ट्रंप प्रशासन द्वारा रुस और ईरान पर लगाई गई दोहरी मार झेल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें