अमेरिका में पुलिस लापता तीन साल की भारतीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज को खोजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।
टेक्सस के रिचर्ड्सन पुलिस के सार्जेंट केविन पर्लिच ने कहा कि वह बच्ची की तलाश में जुटे हैं। उम्मीद है कि हम उसे जिंदा खोज निकालेंगे। हम बच्ची की तलाश के लिए ड्रोन का भी सहारा ले रहे हैं।
तीन साल की बच्ची शेरिन मैथ्यूज पिछले 11 दिनों से लापता है। दूध पूरा नहीं पीने की वजह से उसके सौतेल पिता वेस्ले मैथ्यूज ने घर से बाहर पेड़ के नीचे अकेले खड़ा कर दिया था। उसके बाद से वह लापता है।