सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने अपनी बेटी के जन्म के घोषणा की है जिसका नाम मैक्स रखा गया है।
इसके साथ ही जुकरबर्ग ने घोषणा की है कि वो अपनी ज्यादातर दौलत अपनी जिंदगी में ही दान कर देंगे ताकि अपनी बेटी के लिए दुनिया को एक बेहतर जगह बना सकें।
अपने फेसबुक पेज पर जुकरबर्ग ने लिखा कि वो और उनकी पत्नी प्रिसिला अपने जीवनकाल में ही कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का 99 प्रतिशत हिस्सा दान कर देंगे। मौजूदा हिसाब से देखें तो ये रकम 45 अरब डॉलर होगी।