फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा की प्रतियोगिता में भाग लेंगे भारतीय इंजीनियरिंग छात्र

Fri, 24 Jun 2016 05:14 AM IST
एजेंसी/ होस्टन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के 13 इंजीनियरिंग छात्र नासा की प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में रिमोट से चलने वाले वाहनों को डिजाइन किया जाता है और बिना काम की चीजों से बनाया जाता है।
विज्ञापन


मुंबई की मुकेश पटेल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट की स्क्रूड्राइवर नाम की टीम चीन, स्कॉटलैंड, रूस, अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड, मैक्सिको, नॉर्वे, डेनमार्क, इजिप्ट, तुर्की और पोलैंड की लगभग 40 टीमों से मुकाबला करेगी।

होस्टन में नासा की 15वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय रिमोटली ऑपरेटेड विहिकल प्रतियोगिता गुरूवार से शुरू हुई। यह प्रतियोगिता समुद्री उन्नत प्रौद्योगिकी शिक्षा (मेट) आयोजित करती है और इसमें स्क्रूड्राइवर अकेली भारतीय टीम है जो अन्य देशों की 40 टीमों से मुकाबला करेगी। छात्र ऐसे वाहन बनाएंगे जो न सिर्फ पानी में बल्कि ये अंतरिक्ष के लिए भी उपयोगी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें