फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के ‘ताजमहल कसीनो’ पर लगेगा ताला 

Fri, 05 Aug 2016 03:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदार डोनाल्ड ट्रंप के ‘ताजमहल कसीनो’ पर अगले महीने ताला लग जाएगा। अटलांटा शहर में स्थित अरबपति व्यवसायी के इस कसीनो के कामगार अपना वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


कसीनो के तकरीबन 3000 कामगार बेरोजगार हो गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप कई वर्षों से इस कसीनो का प्रबंधन नहीं देख रहे हैं। लेकिन यह कसीनो उनके नाम से हैं, जिसे उनके दोस्त और साथी अरबपति कार्ल इकाहेन चलाते हैं। सूत्रों का कहना है कि सितंबर के पहले हफ्ते में इस कसीनो को बंद कर दिया जाएगा।

कसीनो से जुड़े लोगों का कहना है कि ट्रंप ने 1990 में इस कसीनो को खोला था और इसके बंद होने से तकरीबन 3000 लोग सड़क पर आ जाएंगे। वहीं, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने रिपब्लिकन उम्मीदार ट्रंप के व्यवसायिक रिकॉर्ड पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप पर पिछले 30 साल में चार धोखाधड़ी के मामले हैं। ये सभी मामले अटलांटा शहर में उनके कसीनो को लेकर है। ट्रंप ने 1991 में ताज महल और 1992 में ट्रंप कैस्टल एसोसिएट्स को दिवालिया घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें