फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में आमने-सामने हो सकते हैं भारत पाक के विदेश मंत्री

Sun, 17 Sep 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में आमने-सामने हो सकते हैं। दोनों ही नेता अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र की 72वीं जनरल असेंबली, शंघाई सहयोग संगठन और सार्क समूह की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन


शंघाई सहोयग संगठन और सार्क समूह बैठक के साथ-साथ सुषमा स्वराज 15 अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा ले सकती है। इन बैठकों में जी77 बैठक, एसयू बैठक, जी4 बैठक और ब्रिक्स देशों की बैठक शामिल हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि मंत्रालय ने कुल 7 से 8 दिनों का प्लान तैयार किया है। वह रविवार को यहां पहुंच जाएंगी। कार्यक्रम सोमवार से शुरू होगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: बांग्लादेश की पीएम को सुषमा ने दिया भरोसा, रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर भारत आपके साथ

उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज का कार्यक्रम की मोटा मोटी जानकारी सभी को पता है। 23 सितंबर को वह यूएन सभा में भाषण देंगी। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कोई भी जानकारी न होने की बात कही। 
विज्ञापन


उन्होने कहा कि अगर रीजनल मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री मौजूद रहते हैं, तो मुलाकात हो सकती है, लेकिन इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें