फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के प्रति सम्मान में कमी: सुनीता

Sat, 05 Jan 2013 10:51 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने दिल्ली में हाल में हुए सामूहिक बलात्कार को भारत में महिलाओं के प्रति सम्मान में कमी का उदाहरण बताया है।
विज्ञापन


इस घटना की निंदा करते हुए सुनीता विलियम्स का कहना था कि समाज में पुरुषों और महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। इससे ही दिल्ली में हाल में हुई दुखद घटनाओं को टाला जा सकता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए पुणे के एक कॉलेज में छात्रों से बातचीत में सुनीता विलियम्स ने महिलाओं के प्रति भारतीय पुरुषों के व्यवहार की भर्त्सना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं मानती हूं कि हर क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान नहीं देना ग़ैर ज़िम्मेदाराना रवैया है। आखिर क्यों नहीं? मुझे समझ नहीं आता कि किसी व्यक्ति की सोच इससे इतर क्यों होगी?

अपना उदाहरण देते हुए दो बार अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली सुनीता विलियम्स ने कहा कि उन्होंने खुद ऐसा क्षेत्र चुना जिसमें पुरुषों का प्रभुत्व है और उन्हें वो इज्जत मिली जिसकी वो हकदार हैं।

सुनीता ने कहा कि ये ठीक है कि शारीरिक बनावट के लिहाज से पुरुष और महिलाओं में थोड़ा फर्क है और इसे खत्म नहीं किया जा सकता। लेकिन फिर भी मैंने अपनी क्षमता के मुताबिक अपना काम किया जैसे मेरे आस-पास कोई पुरुष करता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें